{"_id":"65a95b0adb25d26f8801fde0","slug":"when-no-one-took-any-notice-the-ex-servicemen-themselves-took-charge-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-9334-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: किसी ने नहीं ली सुध तो पूर्व सैनिकों ने खुद ही संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: किसी ने नहीं ली सुध तो पूर्व सैनिकों ने खुद ही संभाला मोर्चा
Thu, 18 Jan 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
वड्डा लेलू में रास्ते का निर्माण करते पूर्व सैनिक। स्रोत: पूर्व सैनिक संगठन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर वड्डा क्षेत्र में लोग 150 मीटर लंबे रास्ते को ठीक करने की मांग कर रहे थे। जब शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने सुध नहीं ली तो पूर्व सैनिकों ने स्वयं रास्ते को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है।
वड्डा लेलू के हनुमान मंदिर के पास रास्ते को बनाने के लिए लोग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे थे। रास्ता बदहाल होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। सर्वाधिक दिक्कतें बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही थी। पूर्व सैनिक संगठन के क्षेत्र संयोजक कै. दीवान सिंह ने बताया गया कि सभी पूर्व सैनिक और कुछ अन्य लोग मिलकर नया रास्ता बना रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पूर्व सैनिकों का आभार जताते हुए उनकी सराहना की है।
पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि रास्ता बनाने में पूर्व सैनिक उमेद चंद, गंगा सिंह, ललित सिंह, हर सिंह, सावित्री देवी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक संगठन जनहित के कार्यों के लिए पहल करता रहेगा।