फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Well done to those who act carelessly

लापरवाही से कार्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Well done to those who act carelessly
पिथौरागढ़ में अधिकारियों की बैठक लेते प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जनपद के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में विभिन्न विभागों को प्राप्त धनराशि के सापेक्ष किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही से कार्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग डीडीहाट, अस्कोट व बेड़ीनाग खंड के धीमी गति से कार्य करने के साथ ही कम धनराशि व्यय करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए 31 मार्च तक शत प्रतिशत धनराशि व्यय करने के निर्देश दिए। सीडीओ वंदना ने बताया कि वित्तीय वर्ष में जिला योजनांतर्गत 43 करोड़ 43 लाख प्रस्तावित परिव्यय के सापेक्ष शासन स्तर से शत प्रतिशत धनराशि अवमुक्त की गई है।
विज्ञापन

इसके सापेक्ष विभागों ने 24 जनवरी तक कुल 33 करोड़ 24 लाख 61 हजार की धनराशि व्यय कर ली है। राज्य योजनांतर्गत 378 करोड़ 72 लाख 9 हजार अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष शासन से अवमुक्त 234 करोड़ 5 लाख 84 हजार रुपये में से विभागों ने 161 करोड़ 81 लाख 14 हजार की धनराशि व्यय कर ली गई है। इसी प्रकार केंद्रीय योजनांतर्गत 314 करोड़ 71 लाख प्रस्तावित परिव्यय के सापेक्ष अवमुक्त 186 करोड़ 33 लाख 9 हजार की धनराशि में से वर्तमान तक 146 करोड़ 32 लाख 43 हजार 78.53 प्रतिशत धनराशि व्यय कर ली गई है। बाह्य सहायतित योजनांतर्गत 18 करोड़ 93 लाख 52 हजार प्रस्तावित धनराशि के सापेक्ष 16 करोड़ 89 लाख 81 हजार 89.24 प्रतिशत धनराशि विभागों ने व्यय कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों योजनाओं में कुल 74.22 प्रतिशत धनराशि व्यय की गई है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट मीना गंगोला, पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोमल मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed