{"_id":"d2fff4113ef140ae738867dbd58d6a8b","slug":"welcome-the-new-year-in-several-programs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के स्वागत में हुए कई कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के स्वागत में हुए कई कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2015 की विदाई और 2016 के स्वागत में जिलेभर में बृहस्पतिवार की रात कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय में सुमंगलम बैंकटहाल में कांग्रेस नेत्री रेवती जोशी ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। पर्यटक आवासगृह में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। कुछ लोगों ने घरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए।
डीडीहाट में आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय में रात 12 बजे आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाया गया। वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने केक काटकर 2016 का स्वागत किया। नए साल के स्वागत के लिए नगर में भी कई स्थानों में देर रात तक पार्टियां चलती रही। रात 12 बजते ही लोग एक दूसरे को बधाइयां देने के लिए बाहर निकल आए। बेड़ीनाग के चौकोड़ी में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने रात में जमकर जश्न मनाया। मुनस्यारी में खलियाटाप में पर्यटकों की भीड़ रही। मुनस्यारी नगर के सारे होटल कल रात फुल थे। गंगोलीहाट, झूलाघाट, अस्कोट में भी नए साल के स्वागत पर लोगों ने खुशी मनाई। नगर में आज सुबह से एक दूसरे को नए साल की बधाई दी।
धारचूला में युवाओं ने मचाया ऊधम
थर्टी फर्स्ट की रात धारचूला नगर की सड़कों पर देर रात तक युवाओं ने जमकर ऊधम काटा। जब इस ऊधमबाजी को रोकने के लिए जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत ने थाने में फोन किया तो थाने में ड्यूटी दे रहे कर्मचारी ने उल्टा श्री रावत के साथ ही बदतमीजी कर दी। बाद में श्री रावत ने मामले की जानकारी एसपी को दी। थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने कहा कि गलतफहमी के कारण ऐसा हो गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि लोगों के साथ शालीन व्यवहार करें।