फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Welcome of Shiva devotees returning from Kedarnath

Pithoragarh News: केदारनाथ से लौटे शिवभक्तों का स्वागत

Tue, 06 Aug 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Welcome of Shiva devotees returning from Kedarnath
थल के बालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। केदारनाथ से कांवड़ लेकर लौटे शिव भक्तों ने लोहाघाट ऋषेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान लोगों ने शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूरा मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

14 जुलाई को नेपाल सीमा से लगे पुलहिंडोला क्षेत्र के दस शिव भक्तों का दल पंचेश्वर से जल लेकर पैदल केदारनाथ, तुंगनाथ, बद्रीनाथ धामों के लिए रवाना हुआ। 22 दिन की यात्रा से कांवड लेकर लौटे दल का पुलहिंडोला बाजार में बाइक रैली, कलश यात्रा के साथ स्वागत किया। शिव भक्तों ने अपने आराध्य इष्ट देवता के मंदिर में जलाभिषेक किया। दल के मुखिया नकुल पंत के नेतृत्व में फणींद्र दास, डिकर सिंह भंडारी, मनीष पांडे, नीरज भंडारी, रवि पाटनी, रोहित भंडारी, नरेश भंडारी, प्रदीप राय, खिलांनद खोलिया ने बाबा केदार की यात्रा कर शिवशक्ति में जलाभिषेक किया। लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजू गडकोटी, भास्कर गडकोटी, राजू पुनेठा, भुवन भट्ट आदि ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन



बालेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

थल (पिथौरागढ़) । बालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने वालों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मुख्य मंदिर के गर्भगृह स्थित शिव लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। प्रधान पुजारी गणेश दत्त भट्ट ने पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने हनुमान, पार्वती मंदिर में भी पूजा की और भैरव मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाकर रामगंगा के तट पर पूजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed