{"_id":"6ace72e2eb49dbdec506e525","slug":"talent-shines-at-goral-chaud-ground-riyanshi-wins-high-jump-manisha-wins-long-jump-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145564-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरल चौड़ मैदान में चमकी प्रतिभा : ऊंची कूद में रियांशी और लंबी कूद में मनीषा जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरल चौड़ मैदान में चमकी प्रतिभा : ऊंची कूद में रियांशी और लंबी कूद में मनीषा जीतीं
Tue, 13 Oct 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। दो दिवसीय 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शानदार समापन हो गया है। गोरल चौड़ मैदान में आयोजित अंतिम दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला और दूसरा स्थान हासिल किया जिससे उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
अंतिम दिन अंडर-14 बालक वर्ग की 200 व 600 मीटर दौड़ में कपिल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 80 मीटर बाधा दौड़ में सागर मौनी अव्वल रहे। बालिका वर्ग की 200 व 400 मीटर दौड़ में सीमा बोहरा और 600 मीटर दौड़ में अंकिता ने बाजी मारी।
अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर में मनीषा धामी व लंबी और ऊंची कूद में रियांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर में दिया और लंबी कूद में मनीषा प्रथम रहीं। त्रिकूद में अक्षिता महर, गोला क्षेपण में प्रिया और चक्का क्षेपण में अनुष्का ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी ऊधमसिंह नगर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।