{"_id":"6ace731415213c058007871d","slug":"memorandum-sent-to-the-president-demanding-the-withdrawal-of-the-ugc-act-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-147878-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: यूजीसी कानून वापस लेने की मांग पर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: यूजीसी कानून वापस लेने की मांग पर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Tue, 13 Oct 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय समानता मंच ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को ज्ञापन भेजकर यूजीसी कानून 2026 को वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट को निरस्त करने की मांग की है। मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने कहा कि देश भर में सामान्य वर्ग विशेष कर सवर्ण समाज यूजीसी एक्ट और जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था के विरोध में आंदोलन कर रहा है। मंच ने कहा कि यूजीसी कानून पूर्ण रूप से सवर्ण समाज के बच्चों के हितों और अधिकारों के विरुद्ध है, जिसे पूर्ण रूप से वापस लेने की जरूरत है। मंच ने राष्ट्रपति से एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोकने या इसे पूर्ण रूप से निरस्त करने, समाज में समानता के आधार पर सभी वर्गों के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और सवर्ण आयोग गठित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एमसी जोशी, गिरधर सिंह बिष्ट, अजय बोहरा, महिपाल सिंह डोबाल, एलपी जोशी, डीएस भंडारी, आरएस खनका, डॉ. नीरज चंद्र जोशी, गोविंद सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह धानिक, राजेंद्र सिंह मेहता, हरीश चंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।