{"_id":"6415f284dd0d81fed605b49c","slug":"weather-snow-snowfall-rain-pithoragarh-news-c-8-1-85862-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दारमा और व्यास घाटी में बर्फबारी से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दारमा और व्यास घाटी में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
Sat, 18 Mar 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के व्यास घाटी में स्थित गुंजी में हुआ हिमपात। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/धारचूला। सीमांत जिले में पिछले चार-पांच दिन से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिथौरागढ़ में शनिवार दोपहर कुछ देर झमाझम बारिश हुई। इससे अचानक ठंड बढ़ गई। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा और पंचाचूली में हिमपात होने से भी निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
जनवरी, फरवरी में बारिश नहीं होने और तेज धूप निकलने से गर्मी होने लगी थी लेकिन मौसम के करवट बदलने से अब मध्य मार्च में ठंड बढ़ने लगी है। लोगों ने एक बार फिर से गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। पिथौरागढ़ नगर में बारिश और ठंड के कारण बाजार में शाम चार बजे ही सुनसानी छा गई। कनालीछीना, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग सहित अन्य कस्बों में भी इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।
उधर धारचूला के चीन सीमा से सटे दारमा के 14 गांवों और व्यास घाटी के सात माइग्रेशन वाले गांवों में पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इससे सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों और स्थानीय ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बूंदी निवासी सुभाष सिंह बुदियाल ने बताया कि दो दिन पहले बर्फबारी और मलबा आने से शुक्रवार को छियालेख मोड़ के पास सड़क बंद हो गई थी। शनिवार को सड़क खुलने से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
वहीं अमन सिंह गुंज्याल और जमन सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गुंजी, कालापानी, नाभीढांग, कुटी, ज्योलिकांग आदि इलाकों में रात में बर्फबारी हो रही है। बताया कि गांवों में 6 इंच और पहाड़ पर एक फुट तक बर्फ पड़ रही है। उन्होंने बताया कि गुंजी से नाभीढांग और कुटी की सड़क खुली है जबकि 65 आरसीसी ग्रिफ कुटी से ज्योलिकांग के बीच सड़क पर पड़ी बर्फ को हटाने का कार्य कर रही है। धारचूला में शनिवार को बारिश होने के बाद लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।