फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   weather snow rain sunny

Pithoragarh News: चार दिन बाद निकली धूप, मिली ठंड से राहत

Wed, 22 Mar 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
weather snow rain sunny
पिथौरागढ़। चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में लगातार चार दिन तक बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ हो गया। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठिठुरन से राहत मिली।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में बुधवार सुबह कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड हुई। लोगों को हीटर और अंगीठियों का सहारा लेना पड़ा। लगभग 11 बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकली जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम साफ होने पर चार दिन से सुनसान पड़े जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित जनपद के डीडीहाट, कनालीछीना,अस्कोट, मुनस्यारी, नाचनी, थल, मुवानी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, धारचूला, बंगापानी, बरम आदि बाजारों में भी बुधवार को चहल-पहल रही। हालांकि दोपहर बाद हिमालयी क्षेत्र में फिर से बादल छाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ पर फसलों के लिए भी वरदान होगी बारिश
पिथौरागढ़। देर से ही सही मार्च में हुई बारिश पहाड़ की फसलों के लिए वरदान साबित होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.चेतन भट्ट ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड के कारण फसलें देरी से तैयार होती हैं। गेहूं, जौ, मसूर सहित अन्य फसलों की पौध में फरवरी तक बढ़ोतरी नहीं हो पाती है। मार्च से ही तापमान में वृद्धि होने के बाद फसलों की पौध और दानों का आकार बढ़ता है। उन्होंने बताया कि यह बारिश खेतों में तैयार हो रही फसलों के लिए फायदेमंद होगी। संवाद

21 मार्च को पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश
पिथौरागढ़- 9 मिमी
गंगोलीहाट - 6.2 मिमी
डीडीहाट- 7.8 मिमी
बेड़ीनाग - 11.6 मिमी
धारचूला - 7.5 मिमी
मुनस्यारी - 3.7 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed