{"_id":"6ac9250cf432631b6e006a99","slug":"weather-disrupts-regular-and-smooth-flight-operations-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-147735-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हवाई सेवाओं की नियमित और सुचारु उड़ान में बाधा बना मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हवाई सेवाओं की नियमित और सुचारु उड़ान में बाधा बना मौसम
Fri, 09 Oct 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खराब मौसम का असर पिथौरागढ़ की हवाई सेवाओं पर लगातार पड़ रहा है जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन ठप रहा जबकि पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा को भी अचानक रद्द करना पड़ा। इस सप्ताह मौसम की बेरुखी के चलते दिल्ली और देहरादून दोनों सेक्टरों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं हालांकि शुक्रवार को केवल पिथौरागढ़-दिल्ली रूट पर ही विमान सेवा सुचारु रूप से संचालित हो सकी।
-- -- --
इस हफ्ते तीन दिन हेली सेवा में पड़ा खलल
मौसम के बिगड़े मिजाज से शुक्रवार को हल्द्वानी-पिथौरागढ़-मुनस्यारी और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के बीच हेलिकॉप्टर सेवा भी ठप रही। हालांकि एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को मौसम का साथ मिलने पर हेली और विमान सेवा सभी रूटों पर तय शेड्यूल के अनुसार चलीं, लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में भी खराब मौसम दो दिन हेलिकॉप्टर सेवा के संचालन में बाधा बना रहा।
-- -- -- --
जाड़ों में विमान सेवा के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव
जाड़ों में हवाई सेवाओं के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। अभी हवाई सेवाओं का विंटर शेड्यूल नहीं आया है, परंतु संभावना जताई जा रही है कि शेड्यूल आने पर खासकर विमान सेवा के संचालन में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मौसम में खराबी के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। विमान सेवा के वर्तमान शेड्यूल में फिलहाल 25-28 अक्तूबर तक कोई बदलाव नहीं है। उम्मीद है कि विंटर शेड्यूल एक हफ्ते के भीतर मिलेगा। -संदीप यादव, निदेशक, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़