{"_id":"640e1c611bf64700530e4164","slug":"weather-change-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-8-1-79442-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में गरज के साथ बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में गरज के साथ बूंदाबांदी
Mon, 13 Mar 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने अचानक से करवट ली। इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। कई जगह ओले गिरे। मुनस्यारी के हंसलिंग और राजरंभा चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ।
पिथौरागढ़ मुख्यालय में रविवार को हल्के बादल छाए रहे जबकि शाम को आसमान बादलों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। अस्कोट में दोपहर तीन बजे एक घंटे तक बारिश हुई। मुवानी, झूलाघाट, नाचनी में हल्की बूंदाबांदी हुई। गणाईगंगोली में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश होने से फल और फूलों को नुकसान पहुंचा है। गंगोलीहाट में गरज के साथ छींटे पड़े। जिले में पिछले दो-तीन दिन से बदरा छाए हैं। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। आसमान में उमड़-घुमड़ कर आए बादलों को देख लोग और अधिक बारिश होने से तापमान गिरने की संभावना जता रहे हैं।
बदला मौसम, धूप के बाद बादल से लौटी ठंड
चंपावत। रविवार को मौसम का उतार चढ़ाव रहा। सुबह तेज धूप के बाद बादलों के साथ हवा चलने से शाम चार बजे तक ठंड बढ़ गई। चंपावत का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक चंपावत में अगले पांच दिन तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।