{"_id":"5b8abefb42c79217f35dab9f","slug":"weather-can-not-be-stopped-passengers-can-not-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम फिर बाधक, गुंजी नहीं जा पाए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम फिर बाधक, गुंजी नहीं जा पाए यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की नैनी सैनी हवाई पट्टी पहुंचा कैलाश यात्रियों का दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छियालेख, गर्ब्यांग में बारिश और धुंध के चलते वायुसेना के हेलीकॉप्टर गुंजी की उड़ान नहीं भर पाए। इसके चलते 16वें दल के यात्री नैनीसैनी हवाई पट्टी से वापस पर्यटक आवास गृह लौट आए। वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्र में अब ठंड भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
16वें दल के 47 पुरुष और 10 महिलाएं शुक्रवार शाम पिथौरागढ़ पहुंचे। शनिवार सुबह यात्री गुंजी रवाना होने के लिए नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचे, लेकिन खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि मौसम साफ होने पर रविवार को यात्रियों को गुंजी रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार 15वें दल के 57 यात्री नाभीगांव गए हैं। रविवार को यात्रियों के लौटने पर गुंजी में उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। सोमवार को यात्री नाभीढांग को रवाना होंगे। 14वें दल के यात्री परिक्रमा पूरी कर तकलाकोट पहुंच गए हैं। रविवार को यात्री भारतीय सीमा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
13वें दल के 55 और 11वें दल के 22 यात्री गुंजी से पिथौरागढ़ आने के लिए हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं। उधर, उच्च हिमालयी क्षेत्र नाभीढांग के आसपास अब ठंड बढ़ने लगी है। इससे यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छियालेख, गर्ब्यांग में भी सुबह के समय बारिश और धुंध छाई रही।