फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Weak candidate corrupt mass math

कमजोर जनाधार वाले प्रत्याशी बिगाड़ते हैं गणित

Sun, 05 Feb 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Weak candidate corrupt mass math
कमजोर जनाधार वाले प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

मुख्य लड़ाई में न रहने वाले दल और निर्दल प्रत्याशी भी हार-जीत का गणित बिगाड़ते हैं। जनाधार के मामले में कमजोर ये दल और निर्दल मिलकर जीतने वाले प्रत्याशी से अधिक मत ले आते हैं। पिछले चुनाव में धारचूला विधानसभा सीट पर यही हुआ था।

विज्ञापन


वर्ष 2012 में धारचूला विधानसभा सीट पर 15739 वोट पाकर कांग्रेस के हरीश धामी विजयी रहे थे। भाजपा के खुशाल सिंह को 10433 मत मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे उक्रांद के काशी सिंह ऐरी और अन्य 9 प्रत्याशी जीतने वाले से कहीं अधिक मत लाने में कामयाब रहे थे। ऐरी को 6685 मत मिले थे। बसपा के राजेंद्र सिंह कुटियाल को 4389, निर्दलीय गगन सिंह रजवार को 2990, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के वीरेंद्र सिंह पाल 2347, भाकपा माले के जगत मर्तोलिया को 1864, निर्दलीय शंकर लाल को 1131, निर्दलीय लक्ष्मी दत्त पंत को 627, जीवन सिंह दानू को 479, गोविंद सिंह को 374, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दिनेश सिंह को 361 मत प्राप्त हुए थे। शुरू के दो प्रत्याशियों को छोड़ दें तो बाकी के 10 प्रत्याशियों को कुल 21247 वोट पड़े, जो विजयी प्रत्याशी से अधिक हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में डीडीहाट सीट पर 210859 मत पाकर भाजपा के विशन सिंह डीडीहाट से जीते थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रेवती जोशी को 10617 वोटों से हराया था। कांग्रेस को 10472 मत मिले थे। बसपा के जगजीवन सिंह कन्याल 10183 मत प्राप्त करने में कामयाब हुए थे। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के दीवान सिंह को 1273, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कृष्णानंद को 839, निर्दलीय जगदीश चंद्र 817, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के मोती राम सागर को 408 मत मिले। यहां भी शुरू के दो प्रत्याशियों को छोड़ दें तो बाकी के पांच प्रत्याशियों को कुल 13520 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोलीहाट सीट पर 2012 के चुनावों में कांग्रेस के नारायण राम आर्य 24765 मत लेकर चुनाव जीते थे। भाजपा की गीता ठाकुर को 16906, बसपा के नारायण राम सांगुड़ी को 3134, उक्रांद के दिनेश आर्या को 1580, निर्दलीय हरी प्रसाद को 1186, लोजसपा की ज्योति रानी को 788, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के बच्ची राम कोहली को 494 मत मिले थे। यहां भी शुरू के दो प्रत्याशियों को छोड़ दें तो बाकी के पांच प्रत्याशियों को कुल 7182 वोट पड़े।
पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस के मयूख महर ने 33976 मत लेकर जीत हासिल की थी। भाजपा के प्रकाश पंत को 20779 मत मिले थे। इस सीट पर अन्य प्रत्याशियों का प्रदर्शन कमजोर था। बसपा के राम दत्त जोशी को 918, निर्दलीय गुलजार खान को 686, शिवसेना के संतोष रावत को 542 वोट मिले। यहां भी शुरू के दो प्रत्याशियों को छोड़ दें तो बाकी के तीन प्रत्याशियों को कुल 2146 वोट पड़े।


मुख्य लड़ाई में शामिल होते दिख रहे कुछ प्रत्याशी
इस बार डीडीहाट एवं गंगोलीहाट विधानसभा सभा सीट पर क्षेत्रीय दल और निर्दलीय प्रत्याशी मुख्य लड़ाई में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। डीडीहाट सीट पर उक्रांद के काशी सिंह ऐरी और भाजपा के बागी किशन सिंह भंडारी मुकाबले को चतुष्कोणीय बनाते दिख रहे हैं। गंगोलीहाट सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आए और टिकट न मिलने पर बागी हुए खजान चंद्र मुकाबला त्रिकोणीय बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। इनकी बढ़त ने भाजपा, कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। दोनों दलों के चुनावी गणितज्ञ इस चुनौती की काट ढूंढने की कोशिशों में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed