फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water supply started in the district headquarters on the fourth day

जिला मुख्यालय में चौथे दिन सुचारु हुई पानी की सप्लाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Water supply started in the district headquarters on the fourth day
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के लोगों को बुधवार को चौथे दिन सुचारु रूप से पानी मिलने लगा है। आपूर्ति बाधित होने से पिछले तीन दिनों से लोग जलस्रोतों और हैंडपंपों से घरों के लिए पानी की आपूर्ति कर रहे थे।
विज्ञापन

बारिश के चलते 33 केवी यूपीसीएल की लाइन पर पेड़ गिरने के कारण आंवलाघाट पंपिंग योजना की सप्लाई बाधित थी। बिजली लाइन की मरम्मत के बाद जल संस्थान ने बुधवार को नगर के लोनिवि, नगरपालिका, सरस्वती विहार क्षेत्र में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति कर लोगों को राहत दी है।
विज्ञापन

ऐंचोली पंपिंग योजना भी ट्रांसफार्मर फुंकने से बाधित थी। मंगलवार शाम ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद हनुमान मंदिर क्षेत्र में भी पेयजल सप्लाई शुरू कर दी गई। जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी ने बताया कि आंवलाघाट, भिलौत, घाट पंपिंग, ठुलीगाड़, रई योजनाओं से पेयजल वितरित किया गया। बुधवार से नगर के सभी जोनों में पेयजल सप्लाई सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed