फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water released from both gates of Dhauliganga reservoir after rain

Pithoragarh News: बारिश के बाद धौलीगंगा जलाशय के दोनों गेटों से छोड़ा गया पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Water released from both gates of Dhauliganga reservoir after rain
धारचूला ​स्थित धौलीगंगा पाॅवर स्टेशन से छोड़ा गया पानी। संवाद
आज 10 बजे बंद होंगे दोनोें गेट, जलाशय में एकत्र हो गई थी सिल्ट
विज्ञापन

धारचूला (पिथौरागढ़) ।
एनएचपीसी के धौलीगंगा पॉवर स्टेशन के उप महाप्रबंधक (सिविल) सुरेश पहाड़िया ने बताया कि डीएम रीना जोशी के निर्देश पर जलाशय से प्रात: छह बजे से दोनों गेटों से करीब 85 क्यूबिक पानी छोड़ा गया। रविवार को भी जलाशय से पानी छोड़ा जाएगा। जलाशय के दोनों गेट 10 बजे बंद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पावर स्टेशन के जलाशय में नदी के पानी के साथ आई सिल्ट काफी मात्रा में एकत्रित हो गई है। मानसून के दौरान जल भराव की स्थिति से बचने के लिए जलाशय की सफाई करने साथ ही सिल्ट को सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी, कमांडेंट एसएसबी कमांडिंग ऑफिसर आरसीसी ग्रिफ, महाप्रबन्धक, धौलीगंगा पावर स्टेशन तपोवन को जलाशय पानी छोड़ते समय सिंचाई खंड धारचूला से समन्वयन स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने काली नदी के जलस्तर का समय-समय पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी पिथौरागढ़/ चंपावत, जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष को संबंधित थानों, चौकियों को अवगत कराने को कहा है। उन्होंने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए नदी तट से लगे ग्रामीणों को स्वयं अथवा अपने पशुओं को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की स्थिति में तत्काल तहसील नियंत्रण कक्ष धारचूला एवं जिला आपदा नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


धौलीगंगा, काली नदी का जलस्तर बढ़ा
धारचूला। छिरकिला जलाशय से पानी छोड़े जाने से धौलीगंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। धौलीगंगा का पानी तवाघाट चौक पर काली नदी के संगम पर मिलता है। इससे नदी का पानी भी काफी मटमैला हो गया है। साथ ही काली नदी का भी जल स्तर काफी बढ़ा है। प्रशासन ने काली नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया है। उन्हें नदी किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बनबसा में पिछले 24 घंटे में 81 एमएम वर्षा
बनबसा (चंपावत)।
पिछले 24 घंटे में बनबसा में 81 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे के बीच क्षेत्र में 81 मिमी बारिश हुई। पिछले दो दिनों में बनबसा में 154 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। शनिवार सुबह बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर प्रातः आठ बजे 10915 क्यूसेक रहा। दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 20165 क्यूसेक पहुंच गया। संवाद

बारिश के दौरान नव निर्मित कार पार्किग में भर जा रहा है पानी
चंपावत।
कलेक्ट्रेट सड़क स्थित भैरवा चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर नव निर्मित कार पार्किंग में हल्की से भी बारिश में पानी भर जा रहा है। इसके चलते वाहन स्वामियों को यहां पर गाड़ी पार्क करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्घाटन के लिए अभी तक रुकी कार पार्किंग में पानी भरने से इसके निर्माण को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वाहन स्वामियों का कहना है कि बाजार में वाहनों का दबाव बढ़ गया है लेकिन पालिका की ओर से अभी पार्किंग व्यवस्था सुचारू नहीं की गई है। बारिश के दौरान इसके प्रथम तल में पानी भर जाना आम बात है। संवाद





पानी के साथ हल्का मलबा आता रहा, यातायात सुचारू
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ में रुक-रुक कर बरसात का क्रम जारी रहने से पूर्णागिरि मार्ग में किरौड़ा और बाटना गाड़ में हल्का पानी आना जारी है। शनिवार को बाटना गाड़ में पानी के साथ हल्का मलबा आता रहा, लोनिवि की जेसीबी निरंतर मलबा हटाती रही, इससे मार्ग में यातायात सुचारु रहा।

बीते तीन-चार दिनों से बरसात का क्रम रुक-रुक कर तेज होने से पूर्णागिरि मार्ग पर किरौड़ा और बाटना गाड़ उफना रहे हैं। इससे कई बार घंटों आवागमन ठप हो चुका है, पानी कम होते ही फिर आवागमन हो रहा है। लोनिवि के अनुसार शनिवार को भी बाटना गाड़ में हल्का पानी आता रहा और उसके साथ हल्का मलबा भी आया। वहां तैनात जेसीबी से तत्काल मलबा हटाने का कार्य निरंतर जारी है। इससे यातायात सुचारु है, लेकिन पहाड़ में बरसात का क्रम तेज होने की स्थिति में मलबा आने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article