फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water levels of Mahakali decreased, alert increased

महाकाली का जलस्तर कम हुआ, सतर्कता बढ़ी

Sun, 17 Dec 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Water levels of Mahakali decreased, alert increased
अब कम होने लगा महाकाली का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

कालापानी से आगे करीब 23 किलोमीटर के दायरे में महाकाली का प्रवाह ठंड के कारण थमने से इस समय नदी का जलस्तर कम हो गया है। नदी के कम चौड़े घाटों से तस्करों और अपराधियों के प्रवेश की आशंका को देखते हुए एसएसबी और पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस समय नेपाल से चरस, वन्यजीवों के खालों की तस्करी की आशंका अधिक रहती है। अप्रैल में जब उच्च हिमालयी क्षेत्र के ग्लेशियर पिघलने लगेंगे, उसके बाद ही महाकाली का जलस्तर बढ़ने लगेगा। तब तक नदी के किनारे अतिरिक्त चौकसी जारी रहेगी।

विज्ञापन


महाकाली नदी पर झूलाघाट, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला में झूलापुल बने हैं। यह दोनों देशों के बीच आवागमन के वैध रास्ते हैं। नदी का जलस्तर कम होने पर कई अवैध रास्तों से भी तस्कर आवाजाही करने लगते हैं। पानी कम होने पर तस्कर आसानी से इन घाटों को पार कर लेते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि नेपाल सीमा पर एसएसबी 24 घंटे निगरानी करती है, लेकिन नदी का जलस्तर कम होने पर पुलिस भी एसएसबी के साथ गश्त में तालमेल करती है।
विज्ञापन


झूलाघाट, अस्कोट, जौलजीबी, बलुवाकोट और धारचूला पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वह सप्ताह में कम से कम दो दिन महाकाली के किनारे पैदल गश्त करें। गश्त के दौरान एसएसबी के साथ भी तालमेल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों से पिछले वर्षों में तस्करों की घुसपैठ हुई थी उन इलाकों में अब ज्यादा सतर्कता की जाती है। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा पर लगातार गश्त की जा रही है और तस्करों पर नकेल कसने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान की भी होती है तस्करी
नेपाल की तरफ से सामान की तस्करी भी होती है। खुकरी सिगरेट, जूते, कपड़े लेकर नेपाल के दूरदराज इलाकों के लोग भारतीय सीमा में प्रवेश करते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि प्रतिबंधित सामान को लाने की छूट किसी को नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ तस्करी के सामान पर ही नहीं वरन अन्य प्रकार के प्रतिबंधित सामान पर भी नजर रखी जाएगी।

भारत से राशन और केरोसिन की तस्करी
भारतीय क्षेत्र से नेपाल को राशन, मिट्टी का तेल जैसी सामग्री को तस्करी के जरिए पहुंचाने वाले गिरोह सक्रिय रहते हैं। पिछले साल ऐसे कुछ मामले पकड़ में आए थे। नेपाल के पर्वतीय जिलों में राशन, मिट्टी का तेल की भारी मांग रहती है। भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर यह सामान आसानी से नेपाल पहुंचाया जा सकता है। पुलिस ने भारतीय तस्करों पर भी नकेल कसने की रणनीति बनाई है। हर झूलापुल पर सामान की सख्त चेकिंग की जाती है।


अगले महीने से होगी संयुक्त कांबिंग
भारत-नेपाल सीमा पर अगले महीने से वन विभाग, पुलिस, एसएसबी का संयुक्त कांबिंग अभियान चलेगा। हर हफ्ते यह कांबिंग होगी और तस्करी में लिप्त लोगों पर दबाव बनाया जाएगा। सीओ ने बताया कि संयुक्त कांबिंग के लिए कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed