{"_id":"698b69d7e40e31fb67034895","slug":"water-is-available-in-udiari-on-the-fourth-day-please-solve-the-problem-sir-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-138080-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चौथे दिन मिल रहा उडियारी में पानी, समस्या हल कराओ साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चौथे दिन मिल रहा उडियारी में पानी, समस्या हल कराओ साहब
Tue, 10 Feb 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग विकासखंड सभागार में डीएम को अपनी समस्या बताते लोग। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उडियारी क्षेत्र में चौथे दिन पानी मिल रहा है। पेयजल किल्लत से जूझते हुए पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। हर घर नल से जल पहुंचाने के सभी दावे हमारे लिए हवाई हैं। यह कहा, जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड सभागार में लगे शिविर में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण कार्की और ग्राम प्रधान हेमा देवी ने। जनप्रतिनिधियों ने डीएम से समस्या हल कराने की मांग की।
मंगलवार को डीएम आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में लगे शिविर में लोगों ने सानीखेत-छलौड़ी मार्ग की बदहाली दूर करने की मांग की। गराऊं के ग्राम प्रधान दीप पंत ने कहा कि हलियाजोब मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल है। डीएम ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
शिविर में विधायक फकीर राम टम्टा, दायित्वधारी नारायण राम आर्य, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, एसडीएम खुशबू पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, पीडी आशीष पुनेठा, तहसीलदार वतन गुप्ता, एसडीओ आयुष चंद, खंड विकास अधिकारी बसंत पांडे, बाल विकास परियोजना अधिकारी अवी अहमद आदि मौजूद रहे।