Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water entered shops and houses due to rain in pithoragarh

Pithoragarh: मूसलाधार बारिश से दुकानों और घरों में घुसा पानी, नालियां बंद होने से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

Mon, 19 May 2025 05:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 May 2025 05:10 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले में इन दिनों रोज मूसलाधार बारिश हो रही है। बीती शाम बेड़ीनाग और पिथौरागढ़ में जहां तेज बारिश हुई वहीं कई जगहों पर मौसम साफ रहा। सोमवार को भी शाम होते ही जिले के कई इलाकों में घने बादल छाना शुरू हो गए।

विज्ञापन
Water entered shops and houses due to rain in pithoragarh
बारिश

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में इन दिनों रोज मौसम शाम होते-होते बिगड़ रहा है। रोजाना तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। बीती शाम बेड़ीनाग और पिथौरागढ़ में जहां तेज बारिश हुई वहीं कई जगहों पर मौसम साफ रहा। सोमवार को भी शाम होते ही जिले के कई इलाकों में घने बादल छाना शुरू हो गए।

विज्ञापन

आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार रविवार शाम को बेड़ीनाग में सर्वाधिक 66.4, पिथौरागढ़ में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। तेजम में 14, गणाईगंगोली में 8.5, गंगोलीहाट में 9.5 मिमी बारिश हुई। वहीं, मुनस्यारी, धारचूला, बंगापानी में मौसम पूरी तरह साफ रहा। जिला मुख्यालय में एक घंटे तक हुई बारिश से लोग खासे परेशान रहे। नालियां बंद होने से कई जगहों पर पानी घर एवं दुकानों में घुस गया।

विज्ञापन

बेड़ीनाग में ढाई घंटे तक हुई भारी बारिश के दौरान बस स्टेशन के पास नीम सिंह खम्पा, बाबी लाल वर्मा, देवेंद्र पंत, कमल पंत आदि व्यापारियों की दुकान में पानी घुस गया। इससे दुकानों में रखी सामग्री को भी नुकसान पहुंचा है। व्यापारियों ने दुकानों के अंदर भरा हुआ पानी बर्तनों से निकालकर बाहर फेंका। लोगों ने प्रशासन से बरसात से पूर्व बंद नालियों को खोलने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि बंद नालियों को नहीं खोला गया तो बरसात में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दाफा गांव में टूटी मकान की छत
नाचनी क्षेत्र में रविवार को हुई तेज बारिश से दाफा गांव में दो मंजिला मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। परिवार के लोग छत टूटने की आहट से सुरक्षित स्थान के लिए बाहर दौड़ पड़े। प्रभावित रणजीत सिंह ने बताया कि शाम छह बजे भारी बारिश होने से स्लेट की छत टूट गई। इससे घर के अंदर रखा काफी सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। रणजीत सिंह ने मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना राजस्व उप निरीक्षक डोर को दी है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 

मकान के लिए सुरक्षा उपाय कराने की मांग
चंपावत पाटी ब्लॉक के मौनकांडे में स्थानीय मनोज सिंह लडवाल ने मकान की सुरक्षा के उपाय कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान उनके घर में पानी आता है जिससे उनके लिए घर में रहना मुश्किल हो गया है। बारिश के चलते मकान में जगह-जगह दरारें भी आ गई हैं। मकान कभी भी गिर सकता है। उन्होंने बताया कि उनके मकान के ऊपर ऊंचाई पर कई मकान और खेत हैं। बारिश के दौरान खेतों और घरों का पानी भी उनके घर में घुसता है। बरसात में सबसे अधिक दिक्कत होती है। उन्होंने प्रशासन से मकान के लिए सुरक्षा उपाय जल्द से जल्द कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed