{"_id":"6238c0d65dbc5b7d523a2bb3","slug":"water-crysis-in-rural-dharchula-pithoragarh-news-hld4569921182","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलतड़ी-रोजिबूंगा सड़क निर्माण के दौरान पेयजल योजना ध्वस्त, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलतड़ी-रोजिबूंगा सड़क निर्माण के दौरान पेयजल योजना ध्वस्त, लोगों में आक्रोश
धारचूला एसडीएम कार्यालय में पेयजल योजना को ठीक करने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
धारचूला (पिथौरागढ़)। फुलतड़ी और रोजिबूंगा सड़क के निर्माण के दौरान पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। इससे फुलतड़ी और फुलतड़ी धूरा में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने योजना को ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के लिए धारचूला एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फुलतड़ी और रोजिबूंगा सड़क के निर्माण के दौरान पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। उनका कहना है कि स्थानीय प्रशासन और कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को इसकी सूचना देने के बाद भी पेयजल योजना को ठीक नहीं किया गया है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण का मलबा कई जगह फेंका जा रहा है। इससे पेयजल योजना, पैदल रास्ते और प्राकृतिक वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने शीघ्र पेयजल योजना को ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने और ध्वस्त पैदल रास्तों को ठीक करने की मांग की है। शीघ्र मांग पूरी न होने पर उन्होंने पालतू मवेशियों के साथ बेमियादी धरना, प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर राधा देवी, जीत सिंह, मनोज सिंह, योगेश सिंह, संजय सिंह, निशांत थलाल, विक्रम सिंह, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।