फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water Crysis in Berinag

बेड़ीनाग में पेयजल समस्या हुई गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Water Crysis in Berinag
Water Crysis in Berinag
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। गर्मी बढ़ने के साथ पहाड़ में पेयजल संकट भी बढ़ता जा रहा है। पेयजल संकट के कारण 15 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हफ्ते में पांचवें या छठे दिन लोगों को बमुश्किल 100 से 150 लीटर पानी मिल पा रहा है। लोगों ने जल संस्थान से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

पेयजल संकट के कारण सर्वाधिक दिक्कत संयुक्त या बड़े परिवारों को उठानी पड़ रही है। क्षेत्र में प्रतिदिन मानकों के अनुसार 2.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, लेकिन पेयजल योजनाओं से मात्र 0.5 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। मानक के अनुसार एक व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 60 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। बेड़ीनाग में एक व्यक्ति के हिस्से में मानक से पांच गुना कम पानी मिल रहा है। दूसरी ओर बेड़ीनाग के लिए 14 करोड़ की लागत से बनी पेयजल योजना भी 15 हजार की आबादी की प्यास नहीं बुझा पा रही है।
विज्ञापन

गोरघटिया पंपिंग पेयजल योजना से वर्तमान में मात्र 0.5 एमएलडी पानी मिल रहा है। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए 2.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। मांग के अनुसार कम पानी मिलने से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश रौतेला, अवर अभियंता, जल संस्थान बेड़ीनाग
नया बाजार क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई है। बेड़ीनाग में दो पेयजल योजनाओं के बाद भी पांचवें या छठे दिन पानी मिल रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

राजेंद्र पाठक, स्थानीय व्यापारी।
गर्मी बढ़ते ही क्षेत्र में पानी की समस्या बढ़ गई है। हर रोज पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। हैंडपंप में भी पानी कम हो गया है।
संदीप राज, स्थानीय निवासी
बेड़ीनाग में पानी की समस्या बढ़ गई है। घरेलू काम करने के बाद पूरे दिन पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पांचवें छठे दिन पानी आ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही प्राकृतिक जलस्रोत भी सूखने लगे हैं।
जयश्री शाह गृहिणी, बेड़ीनाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed