{"_id":"661d69e566e7ce226e005166","slug":"water-crisis-in-ascot-due-to-leaking-chamber-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-112323-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चैंबर लीक होने से अस्कोट में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चैंबर लीक होने से अस्कोट में पानी का संकट
Mon, 15 Apr 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पेयजल योजना का चैंबर लीक होने से क्षेत्र में पानी का जबर्दस्त संकट हो गया है। लोग गधेरों और नौलों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। परेशान लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
क्षेत्र की पांच हजार से अधिक आबादी को पानी उपलब्ध कराने के लिए जड़ियागाड़ पेयजल योजना बनाई गई है। योजना का चैंबर पिछले एक हफ्ते से लीक हो रहा है। जल संस्थान की ओर से सुबह-शाम पानी की आपूर्ति की जाती है। सुबह जिन जगहों पर आपूर्ति की जाती है वहां तो लोगों को एक-दो बाल्टी पानी मिल जाता है लेकिन शाम को एक बूंद भी पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते लोग गधेरों और नौलों से पानी ढो रहे हैं। लोगों को खुद के साथ ही मवेशियों के लिए भी पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।
व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, प्रकाश पाल, विक्रम सिंह पाल, नारायण सिंह कुंवर, हरीश पाल, देवकी देवी, कमला, जानकी देवी आदि ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक समय से एक बाल्टी पानी भी नहीं मिल पा रहा है। इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता कमल कुमार भट्ट ने बताया कि चैंबर को ठीक करने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।