{"_id":"5793a04b4f1c1b247cc4bddd","slug":"was-in-danger-of-didihat-odganv","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में आया डीडीहाट का ओड़गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में आया डीडीहाट का ओड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
ओड़गांव में खतरे की जद में आया मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से तहसील मुख्यालय से सटे ओड़गांव को खतरा पैदा हो गया है। चुपड़ाखेत में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आने से पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। भूस्खलन से छनपट्टा तोक में भी कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश से ओड़गांव के 40 परिवारों के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। 2007 से इस गांव में लगातार हर वर्ष बारिश से भारी भूस्खलन होता हो रहा है। ग्राम प्रधान गुड्डी देवी ने बताया कि गांव के ऊपरी भाग से भारी भूस्खलन होने से गांव के पैदल रास्ते मलबे से पट गए हैं। गांव के 40 परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से उनके गांव को अन्यत्र बसाने की मांग की है। चुपड़ाखेत के नारायण राम का मकान भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। मकान के अंदर रखा सारा सामान दब गया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह के समय घटना हुई। लोग मकान गिरने से पहले ही भाग गए। छनपट्टा तोक के भी कई मकानों के ऊपरी भाग से भूस्खलन होने से खतरा पैदा हो गया है। छनपट्टा तोक में मदन सिह पंवार के आंगन की दीवार धंस गई है। एसडीएम संतोष पांडे ने सभी राजस्व उपनिरीक्षकों को मौके पर रवाना कर दिया है। आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री तहसील मुख्यालय से बांटी जा रही है।
विज्ञापन
मदकिनी के कटाव से नौ मकानों को खतरा
मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मदकोट के पास भौराबगड़ गांव में नौ मकान मदकिनी नदी से हो रहे कटाव के कारण खतरे में आ गए हैं। नदी लगातार तटों को काट रही है। पिछले दिनों बनाए गए तटबंध इस कटाव को नहीं रोक पा रहे हैं। गांव के निचले हिस्से पर नदी की तरफ से हो रहे कटाव से लोग खासे भयभीत हैं। यदि नदी का कटाव बढ़ा तो पूरा गांव खतरे की जद में आ जाएगा। पीड़ितों की ओर से बंगापानी तहसील मुख्यालय में स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई है कि भौराबगड़ गांव में काशीराम पांडे, रमेश पांडे, मोहन सिंह, इंद्र सिंह धामी, उमेश पांडे, केदार पांगती, आनंदी दानू, मनोज बिष्ट, हरीश राम के मकान खतरे में आ गए हैं। यदि जल्दी सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। गांव के लोगों ने खतरे से घिरे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। तहसीलदार आईबी मल्ल ने कहा कि राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि वह फिलहाल दूसरी जगह शिफ्ट हो जाएं।