{"_id":"baf4c1d5a6865ff21e2c5b6c07886c91","slug":"was-again-performed-strongly-in-dharmgr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरमघर में फिर हुआ जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरमघर में फिर हुआ जोरदार प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,धरमघर/बेड़ीनाग / पिथौरागढ़
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरमघर में चल रहे क्रमिक अनशन स्थल पर अब रात में बैठकी होली और भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया है। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों को पूरे 24 घंटे तक रहना पड़ता है। रात में समय बिताने के लिए धूनी जलती है। आसपास के गांवों के लोग एकत्र होकर बैठकी होली का गायन करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को अनशन स्थल पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। मंगलवार को 10वें दिन क्रमिक अनशन पर प्रतिमा देवी और कमला देवी बैठे। उनके साथ अर्चना कार्की, जोनी देवी, रेवती देवी, लीला देवी, गंगा देवी, लक्ष्मी देवी, रजीमा देवी, तुलसी गोस्वामी, जानकी कार्की, नंदी देवी, तुलसी पाठक, गोदावरी देवी, केदार सिंह महर, कुंदन पंचपाल समेत तमाम लोगों ने धरना दिया।
विज्ञापन
इंटर कालेज कार्कीनगर के प्रांतीयकरण समेत चार अन्य मुद्दों को लेकर चल रहे इस आंदोलन को अब आसपास के गांवों का समर्थन मिलने लगा है। पांखू, बौगाड़ से लोग रात में आंदोलन के समर्थन में पहुंच रहे हैं। आंदोलनकारियों ने तय किया है कि यदि मांग पूरी नहीं होती तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन