फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Was absconding for 15 years, declared dead two years ago, now found alive and caught

Pithoragarh: 15 साल से फरार था, दो साल पहले मरा घोषित; अब जिंदा निकला; नेपाल में आरोपी का नौ साल का है बेटा

Wed, 03 Apr 2024 10:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Wed, 03 Apr 2024 10:20 AM IST
सार

पिथौरागढ़ में वर्ष 2022 में मृत घोषित हो चुके दो हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले 15 वर्षों से फरार चल रहा था। वर्ष 2009 में उस पर दो हजार का इनाम घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
Was absconding for 15 years, declared dead two years ago, now found alive and caught
15 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में अचंभित करने वाला एक मामला सामने आया है। वर्ष 2022 में मृत घोषित हो चुके दो हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले 15 वर्षों से फरार चल रहा था। वर्ष 2009 में उस पर दो हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ दो लाख 75 हजार रुपये के गबन के मामले में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन


14 अप्रैल 2008 को गांधी चौक निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी थी कि दिनेश चंद्र पुनेठा निवासी पुनेड़ी महर कोतवाली पिथौरागढ़ ने उनके साथ दो लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। तहरीर के आधार पर धारा-409 में मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद 24 मार्च 2009 को पिथौरागढ़ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: एनसीसी पिथौरागढ़ को मिला उत्तराखंड की आरडीसी टीम चयन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

21 अप्रैल 2009 को आरोपी को फरार घोषित किया गया था। पिथौरागढ़ पुलिस दिनेश की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। इस बीच 10 मार्च 2022 को न्यायालय के आदेश के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था। उसका मृत्यु प्रमाणपत्र भी बन चुका था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी दिनेश को नगर से सटे चिमस्यानौला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।


सीओ परवेज अली ने कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एसपी रेखा यादव का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। धोखाधड़ी, ठगी और साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

भारत में पहली पत्नी और दो बच्चे, नेपाल में भी आरोपी का नौ साल का है बेटा
दो लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी में फरार चल रहा पुनेड़ी महर निवासी दिनेश चंद्र पुनेठा भारत में लंबे समय तक नहीं दिखने के कारण मृत घोषित हो गया था। भारत में मृत घोषित होने के बाद वह नेपाल में रह रहा था और वहां शादी भी कर ली थी। नेपाल में उसका नौ साल का एक बच्चा भी है। पिथौरागढ़ पुलिस ने उसे नेपाल भागने से पूर्व सक्रियता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

लंबे समय से लापता होने के कारण परिजनों ने उसे मृत मान लिया और उसकी पत्नी ने विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया। क्योंकि वह सात साल से अधिक समय तक भारत में नहीं दिखा था इसलिए न्यायालय से 10 मार्च 2022 को उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
आरोपी के भारत में दो बड़े बच्चे हैं और उसने नेपाल भागने के बाद वहां भी शादी कर ली थी और वर्तमान में उसका नेपाल में नौ साल का बेटा है। इधर कुछ समय पूर्व आरोपी भारत में दिखा था जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी लेकिन उस समय वह नेपाल भागने में कामयाब हो गया था। इस बार दिनेश फिर से भारत में रह रहे परिवार से मिलने के लिए आया था और इस बार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

ठगी का आरोपी व्यक्ति सात साल से भारत में दिखा नहीं था। न्यायालय के आदेश के बाद उसे मृत घोषित किया गया था। आरोपी परिवार से मिलने के बाद नेपाल भागने की फिराक में था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब नए सिरे से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- परवेज अली, सीओ, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed