{"_id":"660c3d67a2b1d5ffcb0cc2fb","slug":"ncc-pithoragarh-got-the-opportunity-to-select-rdc-team-of-uttarakhand-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-111885-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एनसीसी पिथौरागढ़ को मिला उत्तराखंड की आरडीसी टीम चयन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एनसीसी पिथौरागढ़ को मिला उत्तराखंड की आरडीसी टीम चयन का मौका
Tue, 02 Apr 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एनसीसी की वार्षिक बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: एनसीसी
पिथौरागढ़। 80 वाहिनी एनसीसी पिथौरागढ़ की वार्षिक कांफ्रेंस मंगलवार को कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस तड़ागी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि बटालियन के इतिहास में पहली बार 80 वाहिनी एनसीसी पिथौरागढ़ को उत्तराखंड की आरडीसी टीम चयन का अवसर मिला है जो दिसबंर तक संपन्न होगा। उन्होंने वर्ष की उपलब्धियां का ब्योरा रखा।
उन्होंने अन्य वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष बेहतर परिणाम के लिए पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ और कैडेट्स की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष ए, बी और सी सर्टिफिकेट परीक्षा का रिजल्ट बहुत अच्छा है। तड़ागी ने कहा कि एनसीसी अधिकारियों को एनसीसी की ओर से प्रत्येक कैडेट को 3800 रुपये वर्दी भत्ता दिया जा रहा है जिसमें सभी कैडेट्स को वर्दी तैयार करनी है।
उन्होंने बताया कि 80 वाहिनी में 26 सीनियर डिवीजन और 37 जूनियर डिवीजन स्थापित है जिनमें 1770 और 2150 कैडेट पंजीकृत हैं। संचालन एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने की। वहां एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी, सूबेदार मेजर प्रताप सिंह बुंगला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रघुनंदन पपनै, एनसीसी अधिकारी हरीश बिष्ट, दीपक, भट्ट, सतीश जोशी ललित टम्टा, कमलेश सक्टा, नमिता कन्याल आदि थे।
विज्ञापन
फोटो विवरण- 02पीटीएच05पी- पिथौरागढ़ में एनसीसी की वार्षिक बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत : एनसीसी