फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Waiting for funds to repair the dilapidated building of the district library

Pithoragarh News: जिला पुस्तकालय के जर्जर भवन के सुधारीकरण के धन का इंतजार

Fri, 31 Oct 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 31 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Waiting for funds to repair the dilapidated building of the district library
जिला पुस्तकालय की दीवार में आईं दरारें। संवाद
पिथौरागढ़। जिला पुस्तकालय के जर्जर भवन के सुधारीकरण के लिए बैठकों में तो चर्चा हो रही है लेकिन इसके लिए धन का अब भी इंतजार है। जर्जर पुस्तकालय में हर रोज सैकड़ों विद्यार्थी बदहाल व्यवस्थाओं के बीच पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

जिला पुस्तकालय का भवन जर्जर हो गया है। छत पर लगी बल्लियां सड़क गईं हैं और इनके गिरने का खतरा बना हुआ है। दीवारों पर पड़ी दरारें भी किसी घटना का इंतजार कर रही हैं। मानसून काल में छत से पानी टपकने पुस्कालय में सीलन आ गई थी जो अब तक भी नहीं हट सकी है। ऐसे में हर रोज यहां पहुंचने वाले 150 से अधिक विद्यार्थियों के लिए खतरे के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना मजबूरी बना है। शिक्षा विभाग ने पुस्तकालय के सुधारीकरण के लिए एक साल पहले 1.12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। कुछ दिन पूर्व इसके सुधारीकरण को लेकर बैठक भी हुई लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। न तो प्रस्ताव को स्वीकृति मिली और न बैठक में कोई नतीजा निकला। कब जर्जर पुस्तकालय का सुधारीकरण होगा और कब विद्यार्थियों को खतरे से मुक्ति मिलेगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

पुस्तकालयध्यक्ष का पद रिक्त
जिला पुस्तकालय में पुस्तकालयध्यक्ष और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद रिक्त है। पुस्तकालयाध्यक्ष न होने से यहां विद्यार्थियों के बैठने तक के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं हो रही है। विभागीय अधिकारी सिर्फ निरीक्षण तक सीमित हैं। इस अनदेखी के चलते विद्यार्थियों को बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला पुस्तकालय के भवन के सुधारीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर ही इसका सुधारीकरण संभव है। - तरुण कुमार पंत, जिला शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed