फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Waited in the rain for nine hours for a cylinder.

Pithoragarh News: नौ घंटे तक सिलिंडर के लिए बारिश में किया इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Waited in the rain for nine hours for a cylinder.
देवलथल-बुंगाछीना के बीच घटिगाड़ में सिलिंडर मिलने का इंतजार करते उपभोक्ता। संवाद
पिथौरागढ़। गैस संकट से लोग किस तरह परेशान हैं इसका उदाहरण बृहस्पतिवार को बुंगाछीना और देवलथल क्षेत्र में देखने को मिला। गैस वाहन क्षेत्र में पहुंचा तो लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लेकिन दो इलाकों में गैस वितरण होने से उपभोक्ताओं को नौ घंटे तक बारिश के बीच वाहन का इंतजार करना पड़ा।हंगामा होने पर प्रशासन और पुलिस ने हस्तेक्षप किया तब जाकर गैस वितरण हो सका। बृहस्पतिवार को कनालीछीना गैस एजेंसी से करीब 230 सिलिंडर लेकर ट्रक देवलथल के उसैल-रामकोट क्षेत्र के पास पहुंचा। सुबह करीब 8 बजे घटिगाड़ के चालक ने वाहन सड़क किनारे लगाया और एजेंसी से वितरण कर्मियों के पहुंचने का इंतजार करने लगा। इस बीच 70 से 80 उपभोक्ता खाली सिलिंडरों के साथ मौके पर पहुंचे। एजेंसी कर्मियों के न पहुंचने से उपभोक्ताओं को बारिश में भीगते हुए उनका इंतजार करना पड़ा और उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ा तो दो राजस्व उप निरीक्षक और थल थाने से जवान मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने राजस्व उपनिरीक्षक पर दुर्व्यवहार का भी आरोप भी लगाया। मामला शांत न होने पर एसडीएम डीडीहाट ने मौके पर खाद्य निरीक्षक को भेजा। इसके बाद करीब 70 सिलिंडर मौके पर रखवाने के बाद गैस वाहन उसैल और रामकोट क्षेत्र में गैस वितरण के लिए चला गया। शाम साढ़े पांच बजे मौके पर सिलिंडर के लिए इंतजार कर रहे उपभोक्ता विजय कुमार, सौरव चौहान, शंकर भट्ट आदि ने बताया कि पहले उसैल-रामकोट क्षेत्र में वितरण के बाद एजेंसी कर्मियों के वहां आने की बात कही गई है।
विज्ञापन

-----कोट----
तय कार्यक्रमानुसार एजेंसी कर्मियों को पहले उसैल और रामकोट क्षेत्र में गैस बांटनी थी। इसके बाद गैस वाहन के पास पहुंचे उपभोक्ताओं में से जिनके पास बुकिंग और डीएसी नंबर था उनको गैस देने के निर्देश दिए गए। - खुशबू पांडे, एसडीएम डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed