धारचूला (पिथौरागढ़) सीमांत व्यास घाटी में ग्रिफ के द्वारा सड़क लिंक होने के बाद व्यास घाटी एवं आदि कैलाश टैक्सी ऑनर यूनियन के अध्यक्ष अश्विनी नपलच्याल, संरक्षक इंद्र सिंह नपलच्याल और अशोक नबियाल के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की है कि ग्रिफ तथा आईटीबीपी के द्वारा स्थानीय लोगों के वाहनों को नोटिफाइड एरिया छियालेख में रोकने से कुटी गुंजी, नपलचु, रोकांग, नाबी, गर्ब्याग वाले लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही स्थानीय लोगो की गाड़ियों को परमीशन दी जाए और सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए बाहरी गाड़ियों पर रोक लगाई जाए। संरक्षण इंद्र सिंह और महासचिव योगेश गर्ब्याल ने कहा की सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से बुदि मोटर पुल में पुलिस द्वारा चेक पोस्ट बनाकर नोटिफाइड एरिया में प्रवेश करने से पहले लोगों की जांच करने की आवश्यकता है।
व्यास घाटी के सात प्रधानों और बीडीसी मेंबर प्रियंका देवी ने सीमांत क्षेत्र को मोबाइल टावर से जोड़ने की मांग करते हुए कहा कि सैटेलाइट फोन की दरें काफी महंगे हैं जिससे गरीब लोगों को इस सेवा का लाभ अधिक नही मिल पायेगा इसलिए सरकार को अति शीघ्र इन क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने चाहिए। ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष अश्विनी नपलच्याल, संरक्षक वीरेंद्र नबियाल, इंदु नपलच्याल, महासचिव योगेश गर्ब्याल, सचिव नरेंद्र रायपा धर्मेंद्र गुंज्याल कोषाध्यक्ष रवि गुंज्याल आदि लोग मौजूद थे।