{"_id":"6519b112f4099c603a0abd79","slug":"voters-above-80-years-of-age-honored-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5314-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व बुजुर्ग दिवस: 80 से अधिक आयु के मतदाता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व बुजुर्ग दिवस: 80 से अधिक आयु के मतदाता सम्मानित
Sun, 01 Oct 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पालिका सभागार में बुजुर्ग मतदाता को सम्मानित करते पालिकाध्यक्ष। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विश्व बुजुर्ग दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बरनवाल ने कहा कि बुजुर्ग हमारी शान हैं, सभी को बुजुर्गों का आदर करना चाहिए।
इस मौके पर 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं डॉ. ललिता प्रसाद पांडे, डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, रेवती जोशी, केदार दत्त भट्ट, एलिजाबेथ, जयंती महर, गोपाल दत्त जोशी, बुद्धि बल्लभ भट्ट, रघुवर सिंह कठायत, पूरन चंद्र जोशी, कीर्ति बल्लभ आदि को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यहां एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार पिंकी आर्या आदि मौजूद रहे।
बुजुर्गों को बांटी लाठी
पिथौरागढ़। विश्व बुजुर्ग दिवस पर जिला अस्पताल में बुजुर्गों को लाठी बांटी गई। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान हमारे लिए बड़ी बात है। यहां डॉ. चंद्रकला भैंसोड़ा, रवि जोशी, नमन शर्मा, मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
कैलाश पुनेठा ने जीती दौड़
पिथौरागढ़। बुजुर्ग जनों के लिए घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया। सांसद अजय टम्टा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने चंडाक रोड स्थित गैस गोदाम से हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। दौड़ में कैलाश पुनेठा पहले, प्रताप महर दूसरे, इंद्र सिंह भंडारी तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पालिका सभागार में ट्राफी दी गई। पांचवें और छठे स्थान पर रहे 81 वर्षीय डॉ.पीसी पंत और 82 वर्षीय हरी प्रसाद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएन भट्ट, धनीराम चन्याल, गिरीश चंद्र, तनुजा खाती, प्रेमा सुतेरी आदि मौजूद रहे।
सेनानी पत्नी का किया सम्मान
चंपावत। विश्व बुजुर्ग दिवस पर हुई गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों को सेहतमंद और दीर्घ जीवन जीने के तरीके बताए गए। स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय डॉ. तारा दत्त उप्रेती की पत्नी पार्वती उप्रेती को स्वीप के प्रभारी जीवन चंद्र कलोनी ने उनके घर जाकर सम्मानित किया। संवाद