फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Voter Day in Pithauragarh

जिले में अधिकारियों, आम जनता और युवाओं ने ली मतदान की शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Voter Day in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में सीडीओ अधिकारी और कर्मियों को मतदाता की शपथ दिलाते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वीप नोडल अधिकारी व सीडीओ अनुराधा पाल ने जिला सभागार में सभी अधिकारियों और कर्मियों को निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया। इस अवसर पर चित्रकला, निबंध, स्लोगन, मोनोलॉग, जिंगल, वीडियो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को 26 जनवरी को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत ने संचालन किया। इस मौके पर आईएएस दिवेश शाशनी, एडीएम फिंचा राम चौहान, सीटीओ वीरेंद्र रावत, जिला स्वीप समन्वयक दीपक कुमार, ईडीएम दिनेश वर्मा, सिटी पिथौरागढ़ से हेमराज सहित जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे। एसडीएस में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कार्यालय के कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

12823 मतदाता करेंगे वोट
पिथौरागढ़। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव में 395947 मतदाता हैं। इसमें 204900 पुरुष और 191046 महिला मतदाता है। जबकि एक ट्रांसजेंडर मतदाता है। इस बार 12823 नव मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed