{"_id":"588cd19c4f1c1b9e7dcf6642","slug":"vote-for-harish-and-kanchan-champion-in-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट फॉर रन में हरीश और कंचन चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट फॉर रन में हरीश और कंचन चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 28 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
देवलथल में रन फॉर वोट रैली को हरी झंडी दिखाते प्रधानाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
80 यूकेवीएन एनसीसी की ओर से देवलथल में वोट फॉर रन का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी के सीनियर और जूनियर डिविजन के 150 कैडेटों ने भाग लिया। स्व. त्रिलोक सिंह बसेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल के प्रधानाचार्य भगवान सिंह नेगी ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
सीनियर डिवीजन की पांच किमी दौड़ में हरीश महर और जूनियर डिवीजन में कंचन भट्ट चैंपियन बनी। जूनियर डिविजन की दौड़ में चंद्रप्रकाश प्रथम, राहुल बढ़ द्वितीय और मुकेश सामंत ने तीसरा स्थान पाया। जेडब्ल्यूू में कंचन भट्ट प्रथम, इशा द्वितीय, निशा आर्या तृतीय, सीनियर डिवीजन में हरीश महर प्रथम, रविंद्र बसेड़ा द्वितीय, राकेश कोहली तृतीय, एसडब्ल्यू में हेम चंद प्रथम, दीक्षा द्वितीय, भावना महर तृतीय रही।
विज्ञापन
एनसीसी अधिकारी केएस धामी ने बताया कि दौड़ का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना था। देवलथल और बाराबीसी क्षेत्र के लोगों ने एनसीसी के प्रयास की सराहना की। कैडेटों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। दौड़ को सफल बनाने में वीआर कोहली, आरएस भट्ट, वीपी सिंह, शिवजीत सिंह, गोरखनाथ विश्वकर्मा, जयप्रकाश आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन