फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   volleyball

अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल में बागेश्वर ने जीता खिताब

Tue, 16 Feb 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
volleyball
नोट :::: सभी डाक इस खबर को यूथ पर लीड लगाएं
विज्ञापन

मोनालिशा वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से यूमैक संस्था की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता बागेश्वर ने जीत ली है। फाइनल में बागेश्वर ने आईटीबीपी की टीम को 2-1 से हराया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इससे पहले सर्विस शॉट लगाकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। हालांकि मुख्यमंत्री पुरस्कार वितरण से पहले ही रवाना हो चुके थे।

मुख्यमंत्री के पहुंचने से आयोजकों और प्रतियोगियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंगलवार सुबह 10:15 बजे स्थानीय स्टेडियम में मुख्यमंत्री पहुंचे तो फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। विजेता टीम को 91 हजार, उपविजेता को 51 हजार रुपये दिए गए। तीसरे स्थान पर रही चौदांस की टीम और चौथे स्थान पर रही गर्ब्यांग की टीम को 15-15 हजार रुपये दिए गए। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलोें में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सुब्बाराव को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजक कमेटी के ओर से यूमैक के अध्यक्ष वीरेंद्र ह्यांकी, जनजातीय परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल, डीएम एचसी सेमवाल, एसपी रोशन लाल शर्मा, आईटीबीपी के कमांडेेंट आनंद यर्सो, उत्तराखंड पावर कारपोरेेशन के एसई अतुल गर्ब्याल, लघु जल विद्युत निगम के उप महाप्रबंधक जीएस बुदियाल, प्रद्युम्न गर्ब्याल, एसएसबी के सेवानिवृत्त महानिरीक्षक हेमचंद्र खर्कवाल, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र थापा, केएमवीएन प्रबंधक डीके शर्मा, संजय गर्ब्याल, होशियार खैर, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र धामी, विनय ह्यांकी, महिराज गर्ब्याल, नंदा बिष्ट, लीला धामी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। रेफरी की भूमिका शंकर भंडारी, विक्रम डंगवाल, कमलेश काला, भोजराज जोशी, श्याम मंडल ने निभाई। कमेंट्री ललित चुफाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुब्बाराव को सम्मानित करने के लिए लगाई कुर्सी
बागेश्वर टीम के सात फीट लंबे खिलाड़ी सुब्बाराव को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुर्सी में चढ़ना पड़ा। बागेश्वर की टीम ने यह खिताब सुब्बाराव के ही बेहतर खेल की वजह से जीता। जब सीएम ने नीचे खड़े होकर उनको सम्मानित करना चाहा तो वह उनके गले तक नहीं पहुंच पाए। तब कुर्सी लगाई गई तो लोग ठहाके लगाने लगे।


‘द सौंग सुप्रीम’ किताब का विमोचन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से प्रकाशित ‘द सौंग सुप्रीम’ का विमोचन किया। इस किताब में व्यास, दारमा घाटी में प्रचलित संस्कृति, रीति-रिवाज, पर्यटन, लोकगीत, मुहावरों का संकलन है। केएमवीएन के एमडी धीराज गर्ब्याल ने कहा कि इस किताब में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है। इससे क्षेत्र में आने वाले यात्रियों तथा पर्यटकों को यहां की संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed