Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Voices will be raised once again to seek justice for the little angel

Pithoragarh News: नन्ही परी को न्याय दिलाने के लिए फिर उठेगी आवाज

Sat, 14 Nov 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Voices will be raised once again to seek justice for the little angel
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की नन्ही परी की निर्मम हत्या का मामला फिर से चर्चाओं में आया है। नन्ही परी को न्याय दिलाने के लिए फिर आवाज उठेगी। मासूम के परिजनों और उसे न्याय दिलाने के लिए बनी संघर्ष समिति ने यह फैसला लिया है। दरअसल, नन्ही परी की हत्या के मुख्य अभियुक्त को बरी करने के बाद सीमांत के साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। तब लोग सरकार से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग पर सड़कों पर उतरे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की। एक साल बीतने के बाद भी याचिका पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में फिर से नन्ही परी के परिजनों, संघर्ष समिति के साथ ही आम लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। परिजन, समिति के साथ ही अन्य लोगों ने फिर से नन्ही परी को न्याय दिलाने की मांग पर आवाज उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

न्याय के लिए संघर्ष की रूपरेखा तय करने के लिए समिति रविवार यानी आज नन्ही परी के पिता के आवास पर बैठक करेगी। इस बैठक में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।
विज्ञापन



यह था मामला


20 नवंबर 2014 को पिथौरागढ़ की सात साल की मासूम बच्ची परिजनों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने काठगोदाम के शीशमहल क्षेत्र में गई थी। समारोह के दौरान मासूम के साथ दरिंदगी हुई। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने सभी को झकझोर दिया और सीमांत जिले के साथ ही प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में लोग उसे न्याय दिलाने की मांग पर सड़कों पर उतरे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर चालक और उसके सहयोगी पर थे आरोप


नन्ही परी से दरिंदगी के मामले में तब पुलिस ने डंपर चालक अख्तर अली और उसके साथी प्रेम पाल वर्मा व एक अन्य को गिरफ्तार किया था। पॉक्सो कोर्ट हल्द्वानी ने अख्तर अली को मौत जबकि प्रेमपाल को पांच साल की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट ने भी इस सजा को कायम रखा। बीते वर्ष मुख्य अभियुक्त अख्तर अली को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया तो यह मामला फिर से चर्चाओं में आया और इस फैसले के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे। परिजनों का भी आरोप था कि उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी गई कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट चला गया है। यहां तक उन्हें गवाही के लिए भी नहीं बुलाया गया।
........
मैं अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए जूझ रहा हूं। हर वक्त उसकी याद सताती है और मन में हमेशा उसे न्याय न मिलने का मलाल रहता है। यह सहन करना मेरे लिए कितना कठिन होगा कोई नहीं समझ सकता। अब तक सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका पर कोई फैसला नहीं आया है। ऐसे में फिर से बेटी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठानी पड़ रही है। -नन्ही परी के पिता



........


नन्ही परी को न्याय दिलाने के लिए समिति फिर से आवाज उठाएगी। करीब एक साल बाद भी पुनर्विचार याचिका पर फैसला न होना और सुनवाई शुरू न होना चिंताजनक है। संघर्ष समिति बैठक कर फिर से आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी। यह आम लोगों की भी मांग है। -जगत मर्तोलिया, सदस्य, संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article