फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vivekananda, Maharishi, Mallikarjuna won the match

Pithoragarh News: विवेकानंद, महर्षि, मल्लिकार्जुन ने जीता मैच

Fri, 17 Nov 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vivekananda, Maharishi, Mallikarjuna won the match
पिथौरागढ़। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में विवेकानंद, महर्षि और मल्लिकार्जुन ने मैच जीते। एक मैच में मानस एकेडमी को वॉकओवर दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्टेडियम में पहला मैच बियरशिबा और विवेकांनद इंटर कॉलेज के बीच हुआ। बियरशिबा ने 10 ओवर में 101 रन बनाए। विवेकानंद ने चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। दूसरा मैच जीआईसी और महर्षि के बीच खेला गया। जीआईसी ने 74 रन बनाए। महर्षि ने नौ विकेट से मैच जीत लिया। तीसरा मैच बीएसबी वड्डा और मल्लिकार्जुन स्कूल के बीच खेला गया। बीएसबी ने चार विकेट पर 84 रन बनाए। मल्लिकार्जुन स्कूल ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

चौथा मैच मानस एकेडमी और हिमालया स्कूल के बीच था, लेकिन हिमालय की टीम के नहीं आने से मानस को वॉकओवर दिया गया। अंपायर साहिल रावत, चंद्र मोहन राजपूत, विपिन महर, आयुष पांडे, तनुज खड़ायत और स्कोरर विक्की भट्ट रहे। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता भुवन पांडे रहे। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, उप जिला क्रीड़ाधिकारी सतीश कुमार, क्रिकेट कोच नीरज सौन, भूपेश बिष्ट, निखिल महर, चंद्र सिंह धामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed