{"_id":"573f44e24f1c1b0014ac6edd","slug":"viral-arrested-the-main-accused-porn-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फोटो वायरल करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील फोटो वायरल करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपियों में दो नाबालिग हैं, जिनको मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा रहा है। चार आरोपी युवक कॉलेज पढ़ते हैं। उनको नोटिस तामील किया जा रहा है।
विज्ञापन
पांच-छह दिन पहले शहर में नग्नावस्था में घूम रही एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की फोटो शरारती तत्वों ने खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। बृहस्पतिवार को एक एनजीओ संचालक ने इस मामले में फोटो वायरल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच एसओजी को सौंपी गई।
विज्ञापन
एसओजी प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि मामले की पड़ताल में सामने आया कि महिला का आपत्तिजनक फोटो होशियार नाथ निवासी जमतड़ी पोस्ट जजुराली ने खींचा था। उसी ने फोटो को एक वाट्सएप ग्रुप में डाला था। इसी ग्रुप से फोटो वायरल हुआ। शहर की एक दुकान में काम करने वाले इस आरोपी को आईटी एक्ट 66 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। कहा कि इस मामले में दो नाबालिग किशोर संलिप्त हैं, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में शामिल 4 युवक कॉलेज में पढ़ते हैं। उनको नोटिस तामील किया जा रहा है। इन लोगों को बाद में न्यायालय में हाजिर होना होगा। मामले के खुलासे में कोतवाल ध्यान सिंह के साथ ही एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम शामिल थी।
विज्ञापन