फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vinod.identity. Bedinag tea. employment. 35 people.

Pithoragarh News: विनोद ने दिलाई बेड़ीनाग की चाय को नई पहचान, 35 लोगों को दिया रोजगार

Wed, 15 Jan 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Vinod.identity. Bedinag tea. employment. 35 people.
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग के विनोद कार्की ने स्थानीय चाय को नई पहचान दिलाने के साथ इससे 35 से अधिक लोगों को रोजगार से भी जोड़ा है। यहां तैयार चाय की विदेशों में भी खासी पहचान है। ऑर्थोडॉक्स ब्लैक टी, ग्रीन टी के साथ कंडाली (बिच्छू घास) की चाय तैयार कर विनोद ने लोगों को स्वरोजगार की राह भी दिखाई है।
विज्ञापन

बेड़ीनाग की चाय अंग्रेजों की पसंदीदा रही है। लंदन वेयरहाउस में भी इसकी महक रही है। अंग्रेजों का शासन खत्म होने के साथ ही सप्लाई प्रभावित हुई और यहां स्थापित चाय बागान खत्म होने लगे। पांखू के विनोद कार्की ने फिर से चाय को नई पहचान दिलाने की पहल शुरू की जो सफल रही है।
विज्ञापन

ऋण लेकर उन्होंने फिर से चाय बागान स्थापित किए और कोऑपरेटिव सोसायटी बनाई। कोरोना काल में घर बैठे लोगों को इससे जोड़ा गया। मेहनत रंग लाई और यहां तैयार ऑर्थोडॉक्स ब्लैक टी, ग्रीन टी के साथ कंडाली (बिच्छू घास) की चाय अब देश के साथ विदेशों में अपना स्वाद और महक बिखेर रही है। विनोद ने चाय उत्पादन से 35 से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा है। उन्होंने बताया कि मशीन के बजाय वह चाय की पत्तियों को सुखाने के लिए आग की तपिश का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इसकी खुशबू और स्वाद सबसे अलग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेजन पर भी उपलब्ध है चाय
पिथौरागढ़। विनोद बताते हैं कि बेड़ीनाग चाय अमेजन पर भी उपलब्ध है। बताया कि हर रोज बड़ी संख्या में ऑर्डर मिल रहे हैं। ऐसे में इसे उचित बाजार मिलने से मुनाफा भी अच्छा हो रहा है। बताया कि अमेजन पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने और चाय को नई पहचान दिलाना उनका उद्देश्य है इसमें वह सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed