{"_id":"5bddd83abdec2269af6495e8","slug":"vinod-becomes-uncontested-president-of-milk-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद दुग्ध संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद दुग्ध संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
दुग्ध संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुग्ध विकास संघ के शनिवार को चुनाव हुए। इसमें पिथौरागढ़ में विनोद भट्ट निर्विरोध रूप से संघ की अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इनके अलावा अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ। सभी का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ दुग्ध संघ के चुनाव में पुष्पा पंत उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधि हरुदेवी भी निर्विरोध चुनी गईं। अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि किसानों और पशुपालकों के सहयोग से जनपद में दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा जाएगा। इससे पशुपालकों की आय बढ़ेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता भूपेश पंत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, महामंत्री गिरीश जोशी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट, राजेंद्र भट्ट, इंद्र लुंठी, प्रधान रघुवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन