{"_id":"610ee88e8ebc3e794d20fb99","slug":"vimal-wins-iba-asia-boxing-title-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld4338196194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में विमल ने जीता आईबीए एशिया बॉक्सिंग का टाइटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में विमल ने जीता आईबीए एशिया बॉक्सिंग का टाइटल
पिथौरागढ़ में बॉक्सर विमल पुनेड़ा आईबीए टाइटल के साथ।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य के पहले प्रोफेशनल बॉक्सर विमल पुनेड़ा ने आईबीए एशिया टाइटल जीत लिया है। उन्होंने अपने मुक्कों के दम पर अपने एंग्लो इंडियन प्रतिद्वंदी को नॉकआउट कर दिया। वह पिछले साल से इस खिताब के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे थे।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे केदार पुनेड़ी गांव निवासी बॉक्सर विमल पुनेड़ा ने पहली बार देश में आईबीए एशिया टाइटल के लिए खेले गए मुकाबले को जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया है। छह अगस्त को मुंबई में हुए मुकाबले में उन्होंने अपने एंग्लो इंडियन प्रतिद्वंदी हंसराज को पहले ही राउंड में सात सेकंड के भीतर उन्हें नॉक आउट कर मैच जीत लिया। जबकि फाइट आठ राउंड तक होनी थी। रैंक में भी उनका प्रतिद्वंदी उनसे आगे था। मगर विमल ने पहले ही राउंड में उन्हें नॉकआउट कर खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्रमोटर देवराज दास, सेक्शनिंग बाडी के पार्थो दास को दिया है। प्रतियोगिता का आयोजक मरीन प्रो बॉक्सिंग प्रोमोशनस है। विमल ने बताया प्रोफेशनल बॉक्सिंग में 2018 में न्यूजीलैंड से शुरूआत की। जहां से उन्होंने भारत में प्रोफेशनल बॉक्सिंग पिथौरागढ़ में लाने का निर्णय लिया। फिर अमेरिका, फिलिपिंस, थाईलैंड, मलेशिया, आस्ट्रेलिया और इसके बाद वे कई देशों में प्रोफेशनल बॉक्सिंग को भारत में लाने के लिए से जुड़े। प्रतियोगिता मार्च में होनी थी। मगर कोरोना के चलते प्रतियोगिता स्थगित हुई। उसके बाद मिजोरम में भी इसका आयोजन नहीं हो पाया। अब कोरोना कम होने के चलते मुंबई में प्रतियोगिता की होनी है। उन्होंने देव सिंह स्कूल से इंटर और पिथौरागढ़ कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद महाराष्ट्र से बीपीएड किया और प्रोफेशनल बॉक्सिंग से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।