फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers who do excellent work in villages will be honored on Harela festival

हरेला पर्व पर गांवों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण होंगे सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers who do excellent work in villages will be honored on Harela festival
पिथौरागढ़। 16 जुलाई को हरेला पर्व पर जिले में सभी स्थानों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष तैयारी की जा रही है। ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आनंद स्वरूप ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ वर्चुवल बैठक कर हरेला पर्व पर अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों का पालन करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों से विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कराया जाय। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को इस कार्य को अपने क्षेत्र में सफल बनाते हुए हरेले के अवसर पर किए जा रहे पौधरोपण कार्य की हर दो घंटे में सूचना जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एक दिन पूर्व ही पर्याप्त पौधों की आपूर्ति करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों से इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों की सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा सके। वर्चुवल बैठक में एडीएम फिंचा राम चौहान, जिला पंचायतराज अधिकारी हरीश आर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed