{"_id":"69e12591cf234c4fa307cba3","slug":"villagers-protest-demanding-improvement-of-batgal-selipakh-road-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-140697-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बटगल-सेलीपाख मार्ग सुधार की मांग, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बटगल-सेलीपाख मार्ग सुधार की मांग, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Thu, 16 Apr 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सेलीपाख के ग्रामीणों ने खस्ताहाल बटगल-सेलीपाख मोटर मार्ग के सुधार की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधान गणेश सिंह के नेतृत्व में उन्होंने पीएमजीएसवाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मार्ग की खराब स्थिति से हो रही दुर्घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने चेतावनी दी कि 20 दिन में मार्ग ठीक न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा राज, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, दीवान सिंह, नारायण सिंह, भगत राम, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, मोहित सिंह, रूपा देवी आदि थे।