फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers performed at Devalathal

देवलथल में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Tue, 03 Apr 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers performed at Devalathal
देवलथल स्टेट बैंक की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

भारतीय स्टेट बैंक देवलथल कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। इस कारण यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने बैंक में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती शीघ्र नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


ग्रामीण भावना देवी, रुक्मिणी देवी, सावित्री देवी, शांति देवी, जयंती देवी, पुष्पा देवी, गोविंदी देवी, मीना, ममता और संगीता का कहना था कि देवलथल सैनिक बाहुल्य इलाका है। यहां के बैंक में कई पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के खाते खोले गए हैं। बैंक में स्टाफ की कमी होने से उनका काफी वक्त बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन


मुख्य प्रबंधक, शेर सिंह निरूकप्पा का कहना है कि देवलथल एसबीआई में 12 हजार खाताधारक हैं। सहायक प्रबंधक का पद बीते ढाई साल से रिक्त चल रहा है। लिपिकों के स्वीकृत तीन पदों के सापेक्ष एक पद पर तैनाती है। समस्या से बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed