फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers of Sera village reached Collectorate Pithoragarh

ग्रामीण पहुंचे कलक्ट्रेट: कहा- साहब, मलबा डालने पर लगा दो रोक....उजड़ जाएगा गांव; ऑलवेदर से पलायन को मजबूर लोग

Thu, 24 Oct 2024 04:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Oct 2024 04:21 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को सेरा के ग्रामीण प्रधान नीमा वल्दिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऑलवेदर सड़क का मलबा डालने से हमारा गांव खतरे में आ गया है।

विज्ञापन
Villagers of Sera village reached Collectorate Pithoragarh
सेरा गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

साहब ऑलवेदर सड़क का मलबा डालने से हमारा गांव खतरे में आ गया है। हमारी जमीन तबाह हो गई है और सिंचाई गूल, पेयजल लाइन टूट गई हैं। ऐसे में गांव से पलायन करना मजबूरी बन गया है। मलबा डालने पर रोक लगा दीजिए। गोगना गांव के सेरा तोक के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर यह गुहार लगाई। उन्होंने मलबा डालने पर रोक न लगने पर जिला मुख्यालय में धरने पर बैठने की चेतावनी दी।

बृहस्पतिवार को सेरा के ग्रामीण प्रधान नीमा वल्दिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि ऑलवेदर सड़क का मलबा उनके गांव के ऊपर डाल दिया गया है। मलबा डालने से उनका जंगल बर्बाद हो गया है और पैदल रास्ते पूरी तरह टूट चुके हैं। गांव के नजदीक गधेरे में मलबा भरने से बारिश के दौरान गांव की तरफ भू कटाव हो रहा है इससे उनके घर खतरे में आ गए हैं। सिंचाई गूल और पेयजल लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: पलायन ने उजाड़ दिए खेत और खलिहान, घर हो गए वीरान; पिछले नौ साल में इतना घट गया खेती का रकबा

विज्ञापन
विज्ञापन

हालात यह हैं कि खतरे को देखते हुए ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर पलायन कर रहे हैं। मलबा डालने पर रोक लगाने की मांग पर कई बार शासन-प्रशासन को पत्र भेजे गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। कहा उनकी सुरक्षा को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा यदि गांव के ऊपर मलबा डालने पर रोक लगाने के साथ सिंचाई गूल और पेयजल लाइनों को ठीक नहीं किया गया तो वे जिला मुख्यालय में धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुनीता वल्दिया, महेश सिंह, सागर सिंह, राजेंद्र सिंह, कल्याण बिष्ट, प्रेम सिंह, जगत सिंह, गोविंद सिंह वल्दिया आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed