Pithoragarh: ग्रामीणों ने की पुल बनाने की मांग, डीएम को दिया ज्ञापन; कहा- बगैर पुल के सड़क का नहीं है औचित्य
क्वारवन के ग्रामीणों ने गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पुल निर्माण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि बगैर पुल के सड़क का कोई औचित्य नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्वारवन के ग्रामीणों ने गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पुल निर्माण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि बगैर पुल के सड़क का कोई औचित्य नहीं है। पूर्व में किये गये आंदोलन के बाद जल्द पुल निर्माण का आश्वासन दिया गया था लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
सोमवार को क्वारवन के ग्रामीण ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क का कार्य वर्ष 2020 में शुरू हुआ जो वर्ष 2022 में पूर्ण हो गया। गांव से एक किलोमीटर पहले भरगाड़ी गधेरे में पुल बनना था। चार साल बाद भी पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
ये पढ़ें- CM Dhami: सीएम ने आम्रपाली विवि में आयोजित अभिनंदन समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी
ऐसे में क्षेत्र के लोग सड़क के बाद भी पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। कहा कि पूर्व में हुए आंदोलन के बाद उन्हें शीघ्र पुल का निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। चार महीने बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में महेंद्र, राजकुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.