{"_id":"6473800ca11c66c22e06ab44","slug":"villagers-of-mangad-opposed-the-link-road-pithoragarh-news-c-8-1-153388-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मनगड़ के ग्रामीणों ने किया लिंक सड़क का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मनगड़ के ग्रामीणों ने किया लिंक सड़क का विरोध
Sun, 28 May 2023 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 May 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग के मनगड़ में लिंक सड़क का विरोध करते ग्रामीण। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मनगड़ के ग्रामीणों ने चौड़मन्या-मनगड़ लिंक सड़क का विरोध किया है। उनका कहना है कि सड़क बनने से कृषि भूमि बर्बाद हो जाएगी।
ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि गांव में पहले से ही राईगढ़स्यारी, चौखुना, मनगड़, भूल की अध्याली, चामाचौड़ में सड़क बनी है। इसमें उनकी काफी भूमि पहले ही कट गई है। अब दोबारा से गांव में तक लिंक सड़क बनाए जाने से ग्रामीणों की खेती योग्य भूमि काटी जाएगी। सड़क काटने से खेतों में मलबा भी आएगा। इससे पेयजल स्रोत सूखने का भी खतरा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव में पहले से ही सड़क सुविधा है तो दूसरी का क्या औचित्य है। विरोध जताने वालों में कवींद्र सिंह, सुंदर सिंह, पुष्कर सिंह, भगवान सिंह, दान सिंह, गणेश सिंह, गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, बहादुर सिंह आदि शामिल हैं। संवाद