{"_id":"654d0cd9c40d5038ad095b78","slug":"villagers-in-panic-after-seeing-two-leopards-in-kanara-village-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-6775-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leopard Terror: कनारा गांव में एक साथ दिखे दो तेंदुए, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leopard Terror: कनारा गांव में एक साथ दिखे दो तेंदुए, दहशत में ग्रामीण
Fri, 10 Nov 2023 05:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Nov 2023 05:10 PM IST
सार
बुधवार सुबह कोठेरा गांव में मासूम को मारने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ वहीं कोठरा से तीन किलोमीटर दूर कनारा में दोपहर के समय दो तेंदुए दिखाई (Leopard Terror) दिए।
विज्ञापन
गंगोलीहाट के कनारा गांव में दिखाई दिया तेंदुआ। स्रोत: ग्रामीण
विस्तार
गंगोलीहाट मुख्यालय से नौ किलोमीटर दूर कनारा गांव में दो तेंदुए दिखने से ग्रामीण भयभीत है। बुधवार सुबह कोठेरा गांव में मासूम को मारने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ वहीं कोठरा से तीन किलोमीटर दूर कनारा में दोपहर के समय दो तेंदुए दिखाई (Leopard Terror) दिए।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए मुर्गियों, बकरी और पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना रहे हैं। इसी क्षेत्र में एक मादा के साथ दो वयस्क बच्चे भी दिखाई देने की बात भी कुछ ग्रामीण कर रहे हैं। कनारा गांव में पहले पालतू कुत्ते को उठा ले गया और कुछ घंटे के बाद आंगन से मुर्गी को उठा ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों घटनाओं में दोनों तेंदुए अलग-अलग थे।
विज्ञापन
ग्रामीण सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तेंदुओं ने गांव के आसपास लैंटाना ( कुरी ) के झाड़ को अपना स्थायी ठिकाना गांव बनाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र इन तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में ही घरों के आंगन में आ रहे यह तेंदुए कभी भी जनहानि कर सकते हैं।
विज्ञापन