फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers engaged in opening the road

Pithoragarh News: सड़क खोलने में जुटे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers engaged in opening the road
झूलाघाट-बलतड़ी मोटर मार्ग पर आए मलबा हटाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट/मूनाकोट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-बलतड़ी सड़क मलबा आने से बंद हो गई है। आवाजाही में दिक्कत होने पर ग्रामीण खुद ही सड़क खोलने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

इस सड़क पर शुक्रवार शाम पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया जिस कारण सड़क बंद हो गई। ग्रामीणों ने खुद ही गैंती और बेलचा लेकर सड़क खोलने का काम शुरू भी कर दिया है। मलबा आने से ग्रामीणों के लिए सड़क खोल पाना आसान नहीं है। वहीं सड़क बंद होने से लोगों के लिए घरों तक आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। जरूरी सामान को लोग किसी तरह घरों तक पहुंचा रहे हैं।

बलतड़ी की प्रधान पूजा भट्ट ने बताया कि इस स्थान पर सड़क बहुत ही संकरी हो गई है। वर्ष 2021 में हुई बारिश के बाद बड़ी चट्टान खिसक गई थी। तब से अब तक सड़क 100 से अधिक बार बंद हो चुकी है। उन्होंने इस स्थान पर स्थायी ट्रीटमेंट करने की मांग की है। पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता शुभम राजा ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर सड़क खोलने के लिए मशीन भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed