फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers demonstrating against the district administration

जिला प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 21 Sep 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Wed, 21 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrating against the district administration
गैस गोदाम खोलने की मांग पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

गैस गोदाम की मांग को लेकर बलतिर के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान पूरन सिंह भैंसोड़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी की। प्रधान का कहना है कि वर्ष 1995 में बलतिर में गैस, बीज, भूसा और दुग्ध गोदाम बनाए गए थे, मगर अब तक इनका किसी विभाग ने कोई भी इस्तेमाल नहीं किया, जबकि इन गोदामों तक सड़क भी बना दी गई थी। वहीं सरकार से क्षेत्र में गैस गोदाम बनाने के लिए 35 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।


ग्रामीणों ने कहा कि धनराशि स्वीकृत करना धन की बर्बादी है। जब क्षेत्र में पहले से ही गैस गोदाम बना है, तो फिर अन्य गोदाम का निर्माण क्यों। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन का कहना है कि सभी निर्मित गोदाम वन पंचायत के अंतर्गत आते हैं, इसलिए गैस गोदाम चालू नहीं किया जा सकता हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि जब क्षेत्र वन पंचायत के अंतर्गत था तो किन मानकों के आधार पर गैस, भूसा, बीच और दुग्ध गोदामों को निर्माण किया गया। उसी आधार पर इन गोदामों का इस्तेमाल किया जाए। क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में जमीन है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले से निर्मित गैस गोदाम को ही पुनर्निर्माण कर गोदाम बनाया जाए। कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो सभी ग्रामवासी जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में गोपाल सिंह नेवे, प्रहलाद सिंह भैंसोड़ा, गौरव भैंसोड़ा, मनीष, दीपक, नंदन राम आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed