फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers carrying water from three km away in Dhakar of Darma

Pithoragarh News: दारमा के ढाकर में तीन किमी दूर से पानी ढो रहे ग्रामीण

Wed, 07 Jun 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Jun 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers carrying water from three km away in Dhakar of Darma
धारचूला के ढाकर में तिदांग से पानी ढोती महिलाएं। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के माइग्रेशन ग्राम गो के तोक ढाकर में तीन माह से पानी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण तीन किमी दूर तिदांग पहुंचकर डोके में पानी ढोने को विवश हैं। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना की जांच की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

बुधवार को दारमा संघर्ष समिति अध्यक्ष पूरन सिंह ग्वाल की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम दिवेश शाशनी को ज्ञापन सौंपा। ग्वाल ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 15-20 लाख रुपये की योजना बनाई गई है लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गांव से 15 परिवार प्रवास पर गए हैं। बतया कि योजना से पानी नहीं मिल पाने के कारण उन्हें गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताया कि कुछ दिनों बाद गांव में पूजा होने वाली है। पूजा के लिए 30 से 40 परिवार गांव आने वाले हैं। अगर जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो सकती हैं। कहा कि पूर्व में गो गांव में 65 लाख रुपये की पेयजल योजना बनाई गई थी, उसका भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन देने वालों में प्रेम सिंह, जगत सिंह, मुकेश सिंह, मनसती देवी, भागीरथी, दीपा, हरूली, शोभा, किशमती, सरस्वती, ललिता, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed