{"_id":"64737e66ca394842b0056e31","slug":"villagers-burnt-the-effigy-of-administration-in-baluvakot-pithoragarh-news-c-8-1-153516-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बलुवाकोट में ग्रामीणों ने फूंका प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बलुवाकोट में ग्रामीणों ने फूंका प्रशासन का पुतला
Sun, 28 May 2023 09:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 May 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
बलुवाकोट में प्रशासन का पुतला फूंकते ग्रामीण। संवाद
पिथौरागढ़/बलुवाकोट। बलुवाकोट ग्राम सभा के ग्रामीणों ने प्रशासन का पुतला जलाया। ग्रामीणों ने कहा कि काली नदी किनारे दो साल बाद भी सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए हैं। नदी किनारे बनाई गई दीवार लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। उन्होंने कहा कि समय रहते काम नहीं हुए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
रविवार को बलुवाकोट बाजार में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज मेहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रशासन का पुतला जलाया और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि दो साल से काली नदी के किनारे की सुरक्षा दीवार जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रही है। बलुवाकोट बाजार में काली नदी के पास बने घरों और दुकानों को खतरा पैदा हो गया है। लोग बारिश के दिनों में डर के कारण ठीक से सो भी नहीं पाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन और सिंचाई विभाग से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। धीरू भंडारी ने कहा कि जल्द से जल्द काली नदी किनारे सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराए जाते हैं तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पुतला जलाने वालों में मेहताब हुसैन, पूरन राम, डॉ. रमेश चंद, वीरेंद्र, हनुमान, प्रदीप सामंत आदि शामिल रहे।