पिथौरागढ़। ग्राम सभा पपदेव में खुली बैठक ग्राम प्रधान सुनीता देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दिवांशु वर्मा थे। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत की भूमि में गो सदन का निर्माण करने पर नाराजगी जताई गई। ग्रामीणों ने गोसदन के निर्माण कार्य को रोकने की मांग उठाई।
बैठक में ग्राम सभा में कुछ लोगों के पैमाइशी रास्तों पर जबरन कब्जा करने का मामला उठाया और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। गांव की पेयजल समस्या के समाधान के लिए लिए टैंक बनाने, सोलर लाइट, नए रास्तों का निर्माण, जल धारों का जीर्णोद्धार, ग्रामीण महिलाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने आदि मामलों पर चर्चा हुई। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी गंगा वल्दिया, मनरेगा सहायक दीपक रावल, पूर्व प्रधान इंद्र लाल, महेश लाल वर्मा, मनोज राम, नवीन वर्मा, भगवान लाल वर्मा, दीपिका वर्मा, मीना वर्मा, बसंती देवी, रोशनी देवी, ममता, रेखा वर्मा, गुड्डी वर्मा, जानकी देवी, अंजना देवी, गोविंदी, सुशीला देवी, इंदु वर्मा, पंकज आदि उपस्थित थे।