फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villager challan for giving wrong information in pithoragarh

युवक की गिरने से मौत: हत्या की झूठी सूचना पर रातभर दौड़ी पुलिस, गलत सूचना देने पर ग्रामीण का चालान

Thu, 06 Feb 2025 05:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Feb 2025 05:39 PM IST
सार

एक ग्रामीण ने युवक के मर्डर की झूठी सूचना पर पुलिस को रात भर दौड़ाया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हकीकत सामने आई। पुलिस ने गलत सूचना देने पर ग्रामीण का चालान किया है।

विज्ञापन
Villager challan for giving wrong information in pithoragarh
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कनालीछीना के ख्वांकोट के एक ग्रामीण ने युवक के मर्डर की झूठी सूचना पर पुलिस को रात भर दौड़ाया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हकीकत सामने आई। मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद बेहोश हुआ युवक रास्ते पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीण ने इसे हत्या बताते हुए 112 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। देहरादून मुख्यालय से कनालीछीना थाने को मिली सूचना के बाद पुलिस में खलबली मच गई और पुलिस कर्मी रात में ही ख्वांकोट गांव पहुंच गए।

दरअसल तीन दिन पूर्व मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद ख्वांकोट गांव निवासी सूरज कुमार (25) पुत्र गोपाल राम रास्ते पर गिर गया। उसके साथ आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती थीं। ऐसे में परिजन उसे उठाकर घर ले गए। बीते बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो हेमंत पोखरिया ने युवक के मर्डर की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दे दी। देहरादून मुख्यालय से कनालीछीना थाने में हत्या की सूचना दी गई तो पुलिस कर्मियों में अफरातफरी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन सिंह गंगोला के नेतृत्व में पुलिस कर्मी देर रात 11 बजे ख्वांकोट पहुंचे। थानाध्यक्ष गंगोला ने बताया कि परिजनों ने इसे स्वाभाविक मौत बताया है। ऐसे में ग्रामीण की झूठी सूचना पर पुलिस रात भर दौड़ती रही।

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि हेमंत पोखरिया ने युवक के मर्डर की झूठी सूचना दी थी। ऐसा करने पर उसका पुलिस एक्ट में चालान किया गया। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed